{"_id":"5ab69ed84f1c1ba3238b706b","slug":"51521917656-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघरों का हो रहा बायोमेट्रिक सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघरों का हो रहा बायोमेट्रिक सर्वे
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बिना घर के रात्रि में सड़कों पर रहने वाले लोगों का बायो मैट्रिक सर्वे कराया जा रहा है। ऐसे लोगों को शेल्टर होम में आशियाना दिया जाएगा। राज्य नगरीय विकास अभिकरण के द्वारा यह सर्वे कराया जा रहा है।
जिले की सभी दस निकायों में रहने वाले बेघरों का सर्वे कराया जा रहा है। सूडा की टीम 18 दिन जिले में रहेगी। यह टीम रात्रि में नौ बजे से लेकर तीन बजे तक सर्वे करेगी। दिन में दस बजे से चार बजे तक सर्वे होगा। टीम के लीडर गिरी विकास संस्थान के भानु प्रताप पाठक ने बताया कि बेघर सभी लोगों का बायोमैट्रिक सर्वे होगा। मुजफ्फरनगर के साथ खतौली, जानसठ, मीरापुर, बुढ़ाना, पुरकाजी, शाहपुर, चरथावल, भौकरहेड़ी, सिसौली में भी सर्वे होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह सर्वे हो रहा है। सरकार उन सभी लोगों को छत देगी जिनके पास आवास नहीं है। शहर में रात्रि में रिक्शा आदि चलाने वाले बेघर लोगों का शेल्टर होम में आसरा दिया जाएगा।