{"_id":"5aaabadf4f1c1b90778b5be7","slug":"51521138399-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गंदगी देख नाराज हुईं चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गंदगी देख नाराज हुईं चेयरपर्सन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवर अभियंता को जांच के आदेश
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर जांच के आदेश दिए।
चेयरपर्सन ने मोहल्ला रामपुरम में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। अवर अभियंता आरपी यादव को निर्माण कार्य में सफेद पुट्टी डलवाने के निर्देश दिए। रहमतनगर में मेनरोड पर आरसीसी से र्निमित नाले को देखा। यह नाला एसटीपी में मिलता है, इसकी गहराई कराने के आदेश दिए गए। खालापार में दो खंभा रोड की सड़क पर ट्री-गार्ड लगाने के निर्देश भी चेयरपर्सन ने दिए। मिनोचा नर्सिंगहोम के पास सड़क पर कूड़ा फैला होने पर चेयरपर्सन ने नाराजगी जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल सफाई कराने के लिए कहा गया। सुजडू पुलिस चौकी के पास बनाई गई सड़क में ट्रेंच पाया गया। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी के मेन गेट पर टूटे नाले को ठीक कराने के आदेश दिए। चेयरपर्सन ने शहर में अन्य कई सड़कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह से मानकों में कोई समझौता न किया जाए।
नगर पालिका में ठेकों की नीलामी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में बृहस्पतिवार को वार्षिक ठेकों की नीलामी हुई। ईओ विकास सेन ने बताया कि कुल आठ ठेके छोड़े गए। इनमें कंपनी बाग की बहार का ठेका और पार्किंग के ठेके शामिल रहे। इस बार सभी ठेके बीते वर्ष से अधिक में छोड़े गए हैं।