फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक
हक के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनना होगा
विज्ञापन

मोरना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा, बालिका शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक आदि विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं द्वारा अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखा गया, जिनके शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया गया।
खंड विकास कार्यालय मोरना के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा पर रोकथाम के लिए महिलाओं में आत्मविश्वास तथा स्वावलंबी होने पर बल दिया गया। वहीं, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह, थाना ककरौली प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक तेज सिंह यादव ने आपातकाल की स्थिति में महिलाएं कैसे पुलिस सुरक्षा प्राप्त करें तथा किसी भी अप्रिय घटना का किस प्रकार मुकाबला करें पर विचार व्यक्त किए। महिला 1090 सेवा व अन्य पुलिस सहायता नंबरों को भी नोट करवाया। वहीं, सूचना देने के बाद भी 21 महिला जनप्रतिनिधियों में से मात्र दो महिला ग्राम प्रधान ही कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करा पाई। कार्यक्रम के उपरांत नीबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नीबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेश, द्वितीय स्थान कोमल, तृतीय पर चिंता रही तथा प्रश्नोत्तरी में मंजू आशा प्रथम स्थान पर रही। विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कोमल, पूनम, मधुबाला, ममता, आरती, रीना, ईश्वरी, सविता, सीमा, अमरेश, अमरवती, कोमल, सहराना, साजिदा, शबनम, प्रवेश, सुमित्रा, सोनम, मधुबाला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह तथा संचालन जेआरपी शमशाद बानो ने किया।
विज्ञापन


महिलाओं को जागरूक होना जरूरी
सिखेड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता अभियान के उपलक्ष्य में जानसठ रोड स्थित गोल्डन बेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध के प्रति जागरूक रहकर पुलिस की सहायता प्राप्त करें। उन्होंने डायल 100 और 1090 नंबर पर अपने साथ घटित होने वाली घटना को बताने का आग्रह किया। स्कूल की डायरेक्टर तनु चौधरी ने कहा कि छात्राओं को किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो वह पुलिस से संपर्क करें या स्कूल कमेटी को बताएं, उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद चौधरी, प्रधानाचार्या रितु गर्ग, भूपेंद्र चौधरी, रश्मि, ज्योति, मधु, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed