फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरस्वती नदी की खोज में जुटे रहे शंकराचार्य

सरस्वती नदी की खोज में जुटे रहे शंकराचार्य

Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती नदी की खोज  में जुटे रहे शंकराचार्य
शुक्रताल (मुजफ्फरनगर)। ऐतिहासिक सरस्वती नदी की खोज में कांची कामकोटि मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती की अहम भूमिका रही। कुरुक्षेत्र में आठ साल पहले सरस्वती नदी पर हुए अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में जगदगुरु के साथ भागवतपीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने देश के भूवैज्ञानिकों और पुरातत्व विशेषज्ञों से विस्तृत संवाद किया था। शंकराचार्य के ब्रह्मलीन होने पर शुकतीर्थ के संतों, महात्माओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन

कांची कामकोटि पीठ के 69वें मठ प्रमुख जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को चेन्नई में देहावसान हो गया। उत्तर भारत की विलुप्त सरस्वती नदी की खोज में उन्होंने अथक प्रयास किए थे। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने वर्ष 1965 में हरियाणा प्रांत की सरस्वती नदी की खोज के अभियान को गति दी थी। जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती ने केंद्र सरकारों के समक्ष प्रमुखता से बात रखी थी। स्वामी ओमानंद सरस्वती बताते हैं कि दिसंबर वर्ष 2009 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया, जिसमें जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती ने वेदों, उपनिषद के माध्यम से विलुप्त सरस्वती नदी का रहस्य बताया था। संतों की पुरातत्व, भूगर्भ और उपग्रह वैज्ञानिकों से चर्चा के बाद अभियान को सक्रियता मिली। अंतत: 2015 में देश के वैज्ञानिकों ने सरस्वती नदी के अस्तित्व को ढूंढ लिया। भागवत पीठ शुक्रताल से सरस्वती नदी का पौराणिक जुड़ाव है, क्योंकि भगवान वेदव्यास ने श्रीमद्भागवत जैसा अमर साहित्य ब्रह्मनदी सरस्वती के तट पर लिखा था। शंकराचार्य शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की निष्काम सेवा की प्रशंसा करते थे।
विज्ञापन

दंडी आश्रम संचालक स्वामी गुरुदत्त महाराज ने कहा कि शंकराचार्य ने देश के अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और उत्तराखंड सहित देशभर में उनकी वेद पाठशालाएं चलती है। हनुमतधाम के अधिष्ठाता स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि वर्ष 1998 में मानसरोवर और कैलाश की यात्रा कर वहां आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की थी। महाशक्ति सिद्धपीठ की संस्थापिका माता राजनंदेश्वरी ने कहा कि शंकराचार्य ने पूरे देश का भ्रमण कर हिंदू संस्कृति का गौरव अलौकिक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रताल दंडी आश्रम में आए थे शंकराचार्य
मोरना। ढाई दशक पहले शुक्रताल के दंडी आश्रम में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती पधारे थे। भागवत प्रवक्ता विष्णुुु आश्रम महाराज से उनकी भेंट हुई थी। अक्षय वट के दर्शन और शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने गऊशालाओं का भ्रमण किया था। सरस्वती शोध संस्थान के अध्यक्ष दर्शनलाल जैन और अमित जैन ने कहा कि सनातन संस्कृतियों के संरक्षण, जीर्णोद्घार और नवनिर्माण में शंकराचार्य के कार्य अमिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed