{"_id":"5a8db6124f1c1b2a788b7127","slug":"51519236626-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, चालक घायल
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा
खतौली/रतनपुरी। गांव सठेड़ी बाईपास पर मंगलवार की रात को होटल के पास माल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद निवासी चालक नितिन पुत्र राजेंद्र ट्रक में मंगलवार की रात करीब 10 बजे गाजियाबाद से हरिद्वार मिल्टन कंपनी के कैंपर लेकर जा रहा था। रतनपुरी थाना क्षेत्र में बाईपास पर स्थित केएफसी होटल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक नितिन घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकलकर घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के दौरान रात हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने रात में ही क्रेन मंगवाकर ट्रक को साइड में खड़ा किया, तब कहीं जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।