{"_id":"5a8c700c4f1c1b5e6e8b6644","slug":"51519153164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराना में प्रदूषण मापक यंत्र लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराना में प्रदूषण मापक यंत्र लगाया
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निराना में प्रधान के घर पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाया
सिखेड़ा।
निराना क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और जल से होने वाले प्रदूषण को जांचने के लिए प्रदूषण विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से प्रधान के आवास पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाया गया है। प्रदूषण जांच की रिपोर्ट मशीन 24 घंटे में देगी।
प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति की मुहिम अब रंग लाने लगी है। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत के बाद प्रदूषण बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए निराना प्रधान के घर की छत पर वायु प्रदूषण मापक यंत्र लगवा दिया है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को मिल जाएगी। हालांकि अभी कितना प्रदूषण है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति निराना के महासचिव प्रवेश पाल का कहना है कि प्रदूषण विभाग ने मशीन तो 19 फरवरी को लगा दी थी। हालांकि रिपोर्ट दो-तीन दिन में देने की बात बताई गई है। बुधवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है। बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति निराना द्वारा क्षेत्र में चल रही फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और केमिकल युक्त गंदे पानी के कारण बढ़ती बीमारियों और कैंसर जैसी बीमारी से बढ़ती मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के चलते ही पिछले सप्ताह अलनूर एक्सपोर्ट प्लांट को सील कर दिया गया था। हालांकि अभी भी कई प्लांट बिना मानक पूरा किए चल रहे हैं। बोर्ड के जेई विपुल कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण मापक यंत्र रविवार को प्रधान इस्तकार के मकान पर लगाया गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार तक पता चल जाएगी। जिला पंचायत सदस्य के पति पुष्पांकर पाल भिक्की का कहना है कि हमने शासन को प्रदूषण फैला रही कई फैक्ट्रियों की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रशासन से पानी की जांच के लिए टीम भेजने की मांग की है। इस दौरान डॉक्टर दानवीर सिंह, प्रधान इस्तेकार, मरगूब राजा, नसीम, मोहम्मद इनाम, पूर्व प्रधान सलीम आदि मौजूद रहे।