फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों की नींव मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा-सांसद

बच्चों की नींव मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा-सांसद

Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की नींव मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा-सांसद
जानसठ। एंबिएंस एकडेमी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य होते हैं। बचपन से ही बच्चों की नींव मजबूत होती हैं, तो उस देश की नींव भी मजबूत होती है। वे ही देश का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने हनुमान चालीसा सुनाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये देश में फैले भ्रष्टाचार, आतंकवाद, प्रदूषण पर चोट करते हुए शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

एंबिएंस एकडेमी के पूर्व वार्षिकोत्सव का शुभारंभ स्वामी कर्मवीर जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से छात्राओं द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योगाचार्य स्वामी कर्मवीर जी ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इन्हें बचपन में जिस सांचे में डाला जाए, वह वही रूप धारण कर लेते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य होते हैं। बच्चों में देशभक्ति की भावना व अपने देश की संस्कृति को जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों की नींव मजबूत होगी तो वे आगे चलकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में बच्चों ने हनुमान चालीसा सुनाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये देश में फैले भ्रष्टाचार, आतंकवाद, प्रदूषण पर चोट करते हुए शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने मार्शल आर्ट, स्केटिंग, नाटक आदि प्रस्तुत किए। वहीं, किडन गार्टन ग्रुप के बच्चों द्वारा गीत लकड़ी की काठी व चिन-चिन चू गीत पर नृत्य कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में त्रिवेणी शुगर मिल के जीएम डॉ. अशोक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर आदि उपस्थित रहे। स्कूल के प्रबंधक भावेश गुप्ता, रविंद्र राजवंश, रितेश गुप्ता व प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया संचालन फरहा व मौसमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed