{"_id":"5a5bad2e4f1c1b89268b46aa","slug":"51515957550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फुट का अजगर देख अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 फुट का अजगर देख अफरातफरी मची
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ पटरी मार्ग पर अजगर देख सहमे लोग
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर 10 फीट का अजगर को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
रेलवे लाइन के लोहे के पुल से आगे गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर रविवार दोपहर को वाहन सवारों व राहगीरों ने 10 फुट का अजगर पड़ा देखा। अजगर को सड़क पर पड़ा देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को देखकर अजगर झाडिय़ों में घुस गया। टीम के सदस्यों ने झाड़ियों के अंदर से अजगर को पकड़ लिया और उसको जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। यह अजगर पिछले एक माह में दो बार जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया।
ृ