{"_id":"5a341af14f1c1b95188ba028","slug":"51513364209-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन के लिए टाल दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन के लिए टाल दिया धरना
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन के लिए टाल दिया धरना
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी में शुक्रवार को होने वाला मिल के मजदूरों का धरना-प्रदर्शन पांच दिन के लिए टल गया है। उक्त जानकारी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कृष्णपाल और मंत्री अनुज कुमार, अमित त्यागी ने देते हुए बताया कि मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन के संबंध में श्रमायुक्त के माध्यम से बृहस्पतिवार को मिल प्रशासन के उमेश नारायण सिंह और मिल यूनियन के लोगों के बीच वार्ता हुई है, जिसमें 19 दिसंबर तक मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि समझौता नहीं होने पर आगामी 19 दिसंबर को मजदूरों की मांगों को लेकर मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।