{"_id":"5a22e47c4f1c1bd0408ba691","slug":"51512236156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने का संकल्प
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी में मनाया गया विश्व एड्स दिवस
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दौरान इस गंभीर समस्या के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी बल दिया गया।
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने विचार व्यक्त किए। कक्षा छह के छात्र जतिन ने बताया कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो धीरे-धीरे समूचे विश्व को अपनी गिरफ्त में लेती जा रही है। प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने बच्चों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज युवाओं में फैशन का क्रेज है। इसमें अपने जिस्म पर टैटू बनवाने की दीवानगी छाई है। ऐसे में हमें टैटू गुदवाते वक्त और बीमारी में इंजेक्शन लगवाते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि जिस सिरिंज का प्रयोग किया जा रहा है, वो किसी अन्य पर इस्तेमाल न की गई हो। बार्बर से बाल कटवाते समय भी यह अवश्य ध्यान रखें कि उसके द्वारा प्रयोग किया जा रहा ब्लेड दूसरे व्यक्ति पर तो प्रयोग नहीं किया गया है। इसी जागरूकता से हम एड्स जैसी बीमारी से बचाव कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये बीमारी छूने, पास बैठने या साथ खाने-पीने से नहीं फैलती है। इसके अलावा स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण दिवस भी मनाया गया। प्रधानाचार्या एवं अन्य शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए पौधरोपण किया और अपने घरों के आसपास भी प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।