फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राहुल सैनी ने श्रीलंका में लहराया भारत का परचम

राहुल सैनी ने श्रीलंका में लहराया भारत का परचम

Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
राहुल सैनी ने श्रीलंका में लहराया भारत का परचम
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

गांव रायपुर नंगली निवासी राहुल कुमार सैनी ने श्रीलंका में हुई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। राहुल की इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

खिलाड़ी राहुल कुमार सैनी पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को श्रीलंका के महिंद्रा राजपक्षे स्टेडियम में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका तथा भूटान के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने 22.86 सैकड़ों में 200 मीटर की दौड़ में श्रीलंका के खिलाड़ी अब्दुल अहमद को पछाड़ कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने परिजनों के अलावा अपने कोच बड़ौत निवासी फारुक अली को दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राहुल का स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने खिलाड़ी को 32 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। गांव पहुंचने पर भाजपा नेता अक्षयजीत सहरात, चांदवीर भैंसी, कपिल अहलावत, अमित चौधरी, सचिन, ब्रिजेश सैनी, सनव्वर अंसारी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed