{"_id":"5a11e0f84f1c1bc1678bc804","slug":"51511121144-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतो के शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतो के शिविर का आयोजन
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के बड़ौत रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे तथा देहात से आए सैकड़ों लोगों ने अपने दांतों की जांच करवाई। शिविर में मोदीनगर के डीजे कॉलिज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के दंत चिकित्सकों द्वारा दांतो की जांच के बाद नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. अनुश्री, डॉ. नितेश, डॉ. आकांक्षिता, डॉ. अश्वनी, डॉ. अरविंद सहित दर्जनों चिकित्सक व ऋषिपाल वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन