{"_id":"59fb6e304f1c1b60678b8ced","slug":"51509649968-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के नाम दस लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के नाम दस लाख की ठगी
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी
मुजफ्फरनगर। बैंक्वेट हॉल मालिक से कुछ लोगों ने दुकान दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
नई मंडी क्षेत्र के रॉयल रेजीडेंसी निवासी बैंक्वेट हॉल मालिक अंकित अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि मेरठ के दिल्ली रोड मानसरोवर निवासी आरोपियों द्वारा पैंठ बाजार में अग्रवाल कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरू किया था। आरोप है कि आरोपियों ने मार्किट में दस लाख रुपये लगाने के बदले उसे एक दुकान देने की बात कही थी। उसने आरोपियों को दस लाख रुपये दे दिए थे। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को न तो दुकान ही दी और न ही उसकी रकम लौटा रहे हैं। इस बारे में जब पीड़ित ने खोजबीन की, तो पता चला कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी ठगी की हुई है। पीड़ित ने जब आरोपियों से अपने रुपयों की मांग की, तो उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को अपना रिश्तेदार बताते हुए धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती पर उस्तरे से किया हमला
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मदीना कालोनी निवासी गुलशाना पत्नी अय्यूब ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री गली की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मोहल्ले के ही साकिब के साथ कहासुनी हो गई, जिसके चलते साकिब ने उसकी पुत्री पर लात-घूसों व उस्तरे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन वाहन चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर में वाहन चोरों ने तीन वाहन चोरी कर लिए। गांधी कालोनी निवासी अमन खुराना पुत्र सुनील खुराना की बाइक को चोरों ने गांधी कालोनी की गली नंबर 13 से चोरी कर लिया। लद्दावाला निवासी अबुबकर पुत्र फारूख की बाइक को चोरों ने सिटी सेंटर से चोरी कर लिया, जबकि राजन संगल पुत्र सुरेश संगल निवासी सिसौली की बाईक को आर्य समाज रोड से चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।