{"_id":"59fb6d394f1c1b60678b8ce7","slug":"51509649721-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रयत्न ने स्वास्थ्य जागरूकता दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया गया। काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कंपनी बाग के निकट रुड़की रोड पर चलाए गए स्वच्छता अभियान में संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने कहा कि जनता में जागृति के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। जनपद में इस समय डेंगू, मलेरिया अन्य संक्रामक रोग, मच्छरों की गंभीर समस्या बनी है। आम जनता बेहद परेशान हैं। अभियान के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। इस अवसर पर आईएमए के प्रेजीडेंट डॉ अशोक शर्मा, रेनबेक्सी के मुकेश अरोरा, बीना शर्मा, सोनिया लूथरा आदि ने लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि वह अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। असद फारुकी, ललित शर्मा, डॉ रिंकू एस गोयल, गुंजन, एन अरोरा, अमित पटपटिया, डॉ विवेक कुमार, ऋचा गुप्ता, अरविंद कुमार गर्ग, रश्मि मिश्रा आदि रहे। सभी ने मिलजुलकर फर्ज निभाने का निर्णय लिया।