फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संकल्प लिया

अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संकल्प लिया

Mon, 18 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संकल्प लिया
अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संकल्प लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म़दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने जनपदभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को शहर में सफाई अभियान का आगाज किया गया। भाजपा नेता, विधायक और कार्यकर्ता झांसी की रानी पर एकत्र हुए। यहां से सफाई अभियान का आगाज किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मुहिम में हर आदमी को अपना योगदान देना चाहिए। साफ-सफाई से वातावरण के साथ नागरिक, ग्रामीण भी अनेक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश संगल, सुशीला अग्रवाल, अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, देशबंधू तोमर, कपिल त्यागी, सुरेश शर्मा, सुषमा पुंडीर, कमलकांत, नमेष चंदेल, प्रमोद मित्तल, डॉ राजकुमार वर्मा, बिजेंद्र पाल, राजकुमार सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। उधर, नितिन गर्ग की अगुवाई में भाजपाइ़यों ने हनुमान चौक पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेवा दिवस केवल एक दिन का लक्ष्य नहीं है, इसे वृहद कार्यक्रम का रूप दिया गया है। शहर के सार्वजनिक स्थलों की सफाई का भी लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान सुनील दर्शन, संजय अग्रवाल, मोहित मलिक, अवनीश यादव, अमित गोयल, कंवरपाल वर्मा, आदित्य वर्मा, संजय मित्तल, मनोज वर्मा, संदीप पंवार, मनोज पांडेय, गोपाल ङ्क्षसहवाल, हरीश, डॉ रविंद्र वर्मा, गोविंद सैनी, राजकुमार कालरा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भी शुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। रोडवेज स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर, फोरमैन संदीप ठाकुर, सन्नी सैनी, राजीव मोहन शर्मा आदि ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम में सुधीर झा, डॉ बिंदेश्वर पाठक आदि मौजूद रहे। उधर, प्रगति सेवा समिति गांधी कालोनी में सोमनाथ भाटिया के साथ मिलकर शहीद भगत सिंह उद्यान, कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लक्ष्मी देवी, उषा शर्मा, सरिता आहुजा, उन्नति रुहेला, पूर्णिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीरापुर। बिजनौर सांसद भारतेंदु सिंह के नेत्तृव में स्वच्छता अभियान चलाया। केक काटकर मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की। सांसद ने सरकार के उपलब्धियों का उल्लेख किया। मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। पूर्व चैयरमेन नवीन सैनी, शिवम राजवंशी, असीम शर्मा, विनय नागर, अजीत तितौरिया, पारस, अभिषेक, गौरव शील, पवन झा, अंकित, कोकिल, पं- दीपक कृष्णात्रेय, अंकुर शर्मा, माणिक गर्ग, प्रशांत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार। जय भारत इंटर कॉलेज में भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन केक काटा। विधायक प्रमोद ऊटवाल मुख्य अतिथि रहे। कालेज के प्रबंधक विष्णु दत्त त्यागी, पंकज त्यागी, रमेश नायक, राजेश, विजयपाल, डॉ सुरेंद्र त्यागी, राजकुमार त्यागी, शिवकुमार, ऋषिपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।संचालन ब्रजबिहारी धूरिया ने किया।

रामलीला का शुभारंभ
भोपा। कस्बे में युवा रामलीला कमेटी के सौजंय रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल और सचिवालय में तैनात उपसचिव डॉ.ध्रुवपाल अहलूवालिया, थाना प्रभारी विजय सिंह, सोगन सिंह ने किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। वैश्य समाज भोपा की ओर से रामलीला के पात्रों को ड्रेस वितरित की गई। दूसरी ओर कस्बे में ही प्रोजेक्टर पर दिखाई जाने वाली रामलीला का भी उद्घाटन हुआ। अमरपाल सैनी, अनिलकांत शर्मा ,शीलू अग्रवाल, मदन सिंह वालिया, जनेश्वर वालिया, गुरुदास वालिया, अजीत शर्मा, सुभाष वालिया, श्यामवीर, बालीराम सैनी, बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed