{"_id":"59b832e14f1c1be17f8b65bd","slug":"51505243873-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई कार पलटने से बची, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई कार पलटने से बची, दो घायल
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से टकराई कार पलटने से बची
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली-मीरापुर मार्ग पर सोमवार की रात को ट्रक से टकराई कार पलटने से बच गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
बिजनौर निवासी इंतजार पुत्र शकील व उसका बहनोई मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी आदिल कार से भूड़ में अपने रिश्तेदार के यहां से मिलकर दूसरे रिश्तेदार के यहां मीरापुर में जा रहे थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे खतौली-मीरापुर मार्ग पर सामने से बिना लाइट के एक ट्रक तेजी से आ रहा था। लाइट नहीं जलने की वजह से कार चला रहे इंतजार को ट्रक सामने से आते हुए नहीं दिखाई दिया। काफी नजदीक आने पर ट्रक दिखाई दिया तो इंतजार ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। कार काफी दूर तक सड़क घिसटती हुई ट्रक से टकराई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराने से बाल बाल बच गई। टक्कर लगने से कार सवार जीजा व साला घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले बोलेरो सवारों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।