{"_id":"59b832d34f1c1be77f8b6572","slug":"51505243859-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन मुठभेड़ में इनामी समेत चार बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन मुठभेड़ में इनामी समेत चार बदमाश घायल
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह में ऑपरेशन मुठभेड़ में इनामी समेत चार बदमाश घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली पुलिस ने भी बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। तीन माह के भीतर चार मुठभेड़ हो चुकी है। इन मुठभेड़ में इनामी समेत चार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। इस आपरेशन मुठभेड़ में क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पस्त हुए हैं।
इंस्पेक्टर पीतम पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को गांव नावला मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 12 हजार का इनामी बदमाश कल्लू उर्फ सुल्तान पकड़ गया है। उसने सन् 2014 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। सबसे पहले कल्लू ने अपने साथी बदमाशों के साथ मिलकर मोदीनगर में दो लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश कल्लू एक के बाद एक अपराध करता रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू ने सन् 2012 में मेरठ में चोरी घटना करके अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद रंगदारी, मर्डर, लूट और डकैती की कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने भी बदमाश जानू पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश कल्लू को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है। पुलिस ऑपरेशन में तीन माह में अब तक चार मुठभेड़ हो चुकी हैं। इन मुठभेड़ में चारों बदमाशों को पुलिस की गोली पैर में ही लगी है।
खतौली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़
25 जुलाई-2017 में मुठभेड़-मेरठ के थाना दौराला के मोहल्ला भगवानपुर का बदमाश रवि पुत्र सुरेश पकड़ा गया। पुलिस की बदमाश रवि को पैर में गोली लगी। 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेरठ के परतापुर के गांव अछरौड़ा निवासी मोनू पुत्र कालीचरण फरार हो गया था।
विज्ञापन
10 अगस्त-2017 में मुठभेड़- अलकनंदा पुल से रसूलपुर गंगनहर की पटरी पर भागे बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें थाना दौराला के गांव नंगली साधु के 12 हजार के इनामी बदमाश मोनू पुत्र श्याम सिंह को पकड़ लिया था। पुलिस की गोली बदमाश मोनू के पैर में लगी थी। साथी बदमाश खतौली के गांव ककराला निवासी मोनू फरार हो गया था।
9 सितंबर-2017 में मुठभेड़- सफेदा बाईपास रोड पर आलू मिल पर पुलिस मुठभेड़ में 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहारनपुर के तीतरो निवासी बदमाश मोबीन पुत्र मेहताब को पकड़ा। पुलिस की मोबीन को पैर में गोली लगी थी। साथी बदमाश मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अय्याज फरार हो गया था। 11 सितंबर-2017 मेें मुठभेड़- गांव नावला मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ हुई। इस दौरान मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के गांव पावली खुर्द निवासी बदमाश 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश कल्लू उर्फ सुल्तान को पकड़ा। पुलिस की गोली कल्लू के भी पैर में लगी। साथी बदमाश बागपत के दोघट निवासी बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू फरार हो गया।