फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जलभराव के बाद अब बीमारियों का खतरा

जलभराव के बाद अब बीमारियों का खतरा

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
जलभराव के बाद अब  बीमारियों का खतरा
खादर में अब बीमारियों का खतरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खादर में बाढ़ के कहर के बाद जलजनित के साथ मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग जानलेवा बीमारियों को लेकर अलर्ट हो गया है। खादर क्षेत्र में चिकित्सकों का कैंप लगाया गया है, ताकि हर मुश्किल घड़ी में रोगियों को तत्काल उपचार दिया जा सके। उधर, सीएमओ ने स्वाइन फ्लू को लेकर रेपिड रेस्पोंस टीम की समीक्षा मीटिंग लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सोलानी नदी ने पुरकाजी के करीब 25 गांवों और मोरना के भी दर्जनभर गांवों में कहर बरपाया है। कई रोज तक गांवों में जलभराव रहने से परेशानियां तो बढ़ी हैं, साथ में बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मोरना के गांव महाराजनगर, सिताबपुरी, खैरनगर, मजलिसपुर तौफीर में बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। यहां एक व्यक्ति की बुखार से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को विभाग ने मोरना क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच-पड़ताल कराई। गांवों में कैंप लगाए गए। जिनमें 234 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इनमें से 70 के ब्लड सैंपल लेकर अनेक जांच के लिए सुरक्षित किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों में एंटी लार्वा के साथ मैलेथियोन डस्ट, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। विभाग के डॉ. चंद्रपाल सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, रघुनाथ प्रसाद, मांगेराम, सतपाल, मनोज कुमार आदि को निरीक्षण कर गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। उधर, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने स्वाइन फ्लू को लेकर रेपिड रेस्पोंस की टीम समीक्षा मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि एच 1, एच 2 के मरीज को तत्काल उपचार दिया जाए। अनजान व्यक्ति और अन्य से हाथ मिलाने से बचें। रेपिड रेस्पोंस टीम को शहर के साथ देहात पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. वीके ओझा, डॉ. वीके सिंह, डॉ. कर्मवीर सिंह यादव, डॉ.खुर्शीद मुजम्मिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed