फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राष्ट्रोदय समागम में प्रत्येक ग्राम की सहभागिता होगी

राष्ट्रोदय समागम में प्रत्येक ग्राम की सहभागिता होगी

Sat, 02 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रोदय समागम में प्रत्येक  ग्राम की सहभागिता होगी
राष्ट्रोदय समागम में प्रत्येक ग्राम की सहभागिता होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह सेवादास ने बताया कि संघ के 600 विस्तारक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और मजरे तक जाएंगे। संघ शाखाओं का विस्तार करने के लिए एक सितंबर से 20 सितंबर तक अभियान चलेगा। चीन के सामान को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार लोगों को शपथ दिलाएंगे।
मालवीय चौक पर संघ भवन में पत्रकारों से वार्ता में जिला कार्यवाह सेवादास ने बताया कि जिले में 76 न्याय पंचायत है। प्रत्येक न्याय पंचायत को संघ ने मंडल का दर्जा दिया है। 498 ग्राम पंचायत हैं और इसमें मजरे, उपग्राम आदि मिलाकर कुल 1381 हैं। दस निकायों में उप बस्तियों को भी चिह्नित किया गया है। संघ इन सब में एक साथ शाखा विस्तार का कार्यक्रम चलाएगा। 600 विस्तारक एक सितंबर से 20 सितंबर तक प्रत्येक गांव में पहुंचेंगे। 17 से 25 सितंबर तक नदियों के संरक्षण को अभियान चलाया जाएगा। जग्गी वासुदेव पूरे देश में नदियों के संरक्षण को अभियान चला रहे हैं। नदियों के किनारे पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करने का काम संघ के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि चीन भारत को कमजोर करना चाहता है। आर्थिक रूप से चोट कर हम चीन को झटका दे सकते हैं। 50 हजार लोगों को शपथ दिलाकर इनसे पत्रक भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

25 फरवरी 2018 को मेरठ के जागृति विहार में स्वयंसेवक संगम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में जिले से रिकार्ड स्वयं सेवक जाएंगे। संगम के सर संघचालक मोहनराव भागवत उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में सह प्रांत संघ चालक प्रेम, विभाग संघ चालक हरवीर, विभाग कार्यवाह प्रमोद, जिला संघ चालक सुरेंद्र, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला प्रचारक अनुज, सह जिला कार्यवाह संजय लखान, जिला प्रचार प्रमुख विकास भार्गव, नगर प्रचार प्रमुख रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed