फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेंदुए होने से ग्रामीणों में दहशत, पहरा देना शुरु

तेंदुए होने से ग्रामीणों में दहशत, पहरा देना शुरु

Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए होने से ग्रामीणों में दहशत, पहरा देना शुरु
तेंदुआ होने से ग्रामीणों में दहशत, पहरा देना शुरू
विज्ञापन

मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव मुबारिकपुर के जंगल में महिला ने ईख के खेत में तेंदुए को देख लिया। महिला भागकर गांव में पहुंची। ग्रामीणों में जंगल में तेंदुए होने की खबर से दहशत फैल गई। दहशत में ग्रामीणों ने जंगल में जाना बंद कर दिया है तथा लाठी व डंडे लेकर गांव में पहरा लगाना शुरू कर दिया है।

मंसूरपुर के गांव मुबारिकपुर निवासी भागमल की पत्नी मुन्नी रविवार दोपहर को जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। महिला को ईख के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर महिला डरकर वहां से भाग निकली। महिला भागती दौड़ती गांव में पहुंची। महिला ने गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। जंगल में तेंदुआ होने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने जंगल में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से तेंदुआ गांव में न घुस जाए, इसलिए उन्होंने लाठी व डंडे लेकर पहरा लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed