फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विधायक ने केशवपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान

विधायक ने केशवपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने केशवपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल रविवार सुबह केशवपुरी में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेेने के लिए पहुंचे। विधायक के आने की सूचना पर लोग एकत्र हो गए। नागरिकों ने विधायक से मोहल्ले में नियमित सफाई अभियान चलवाने की मांग की। नागरिकों ने सफाई नहीं होने पर क्षेत्रीय सभासद के प्रति नाराजगी जताई। विधायक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया है, सभी लोग इसमें सहयोग करें। विधायक ने ईओ विकास सैन और स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र राठी को मौके पर बुलवा कर नियमित सफाई अभियान चलवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रोहिताश पाल, सुरेशचंद शर्मा, कपिल त्यागी, सभासद योगेंद्र शर्मा, सेक्टर संयोजक कमलकांत शर्मा, नमेश चंदेल, हर्षवर्धन बंसल, राजेश पराशर, राजकुमार सिद्धार्थ, मनोज, संदीप सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed