फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आध्यात्मिक चिकित्सालय में होता है आत्मा के रोगों का उपचार: आचार्य

आध्यात्मिक चिकित्सालय में होता है आत्मा के रोगों का उपचार: आचार्य

Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
आध्यात्मिक चिकित्सालय में होता है आत्मा के रोगों का उपचार: आचार्य
मुजफ्फरनगर। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि जब हमारे शरीर में कोई बीमारी हो जाती है, तो तुरंत उपचार कराते हैं। हम आत्मा के महारोग को दूर करने के लिए इलाज नहीं कराते। आत्मा के रोगों को उपचार केवल आध्यात्मिक चिकित्सालय में ही हो सकता है।
विज्ञापन

वहलना के जैन मंदि में धर्म सभा में प्रवचन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि प्रभु पार्श्वनाथ ने आध्यात्मिक चिकित्सा की थी, तभी वह पूर्ण स्वस्थ दशा को प्राप्त हुए थे। जन्म, जरा, मृत्यु रूपी रोगों को दूर करने के लिए आपको आध्यात्मिक चिकित्सालय में जाना होगा। आध्यात्मिक चिकित्सालय में सिविल सर्जन के रुप में आचार्य आदि परमेष्ठी हैं, जो हमारे अंदर की गंदगी को दूर करते हैं। महिलाओं के उपचार के लिए भी आर्यिका, क्षुल्लिका आदि नर्स के रूप में कार्य करती हैं। जिनवाणी, गुरुवाणी औषधि का काम करती है। महाराज श्री ने कहा कि जीवन में जितना संयम, नियम का पालन करोगे, उतने ही अधिक स्वस्थ रहोगे। मन और इंद्रियों को वश में रखना इंद्रिय संयम है। नियमों का पालन करने से मन मजबूत होता है। आध्यात्मिक चिकित्सा तभी सफल होगी जब हम कषाय, पाप, प्रमाद आदि से परहेज रखेंगे। महामंत्री राजकुमार जैन और नरेंद्र जैन ने कार्यक्रम में सहयोग कर रहे लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed