{"_id":"595e890a4f1c1b40108b4596","slug":"51499367690-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी
खतौली। नगर पालिका प्रांगण में कर्मचारी संघ की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। एसीपी/सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान बकाया पीएफ 16 माह एवं 2014 व 2015 का बोनस तथा कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान व चार महंगाई भत्तों की किस्त आदि का भुगतान पालिका चेयरमैन द्वारा नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर पालिका प्रशासन की ओर से नौ जुलाई तक भुगतान नहीं किया गया तो पालिका के कर्मचारी 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने इस संबंध में पालिका प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। कांवड़ यात्रा को लेकर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया।