{"_id":"594ebaea4f1c1b55178b47ea","slug":"51498331882-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल झंडी लगाने वालों के हाथ-पैर तोड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल झंडी लगाने वालों के हाथ-पैर तोड़े जाएंगे
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल झंडी लगाने वालों के हाथ-पैर तोड़े जाएंगे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। राजस्व वसूली की कार्रवाई पर रालोद भी किसानों के पक्ष में उतर आई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने जमीन कुर्क कर लाल झंडी लगाने का विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की जमीन में लाल झंडी लगाने वालों के हाथ-पांव तोड़ दिए जाएंगे।
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को गांव तुलसीपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कर्जदार उन किसानों से बातचीत की, जिनकी जमीन को कुर्क कर राजस्व विभाग ने लाल झंडी लगा दी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के कर्ज माफी का ढोल पीट रहे हैं, वहीं, दूसरी तरफ किसानों पर कर्ज वसूली का दबाव बनाकर उनकी जमीन को कुर्क कराकर लाल झंडी लगवाने का काम कर रहे हैं। राजस्व विभाग किसानों के खेतों में लाल झंडी लगाकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। भाजपा सरकार सरकार में किसानों का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की जमीन में लाल झंडी लगाने वालों को हाथ-पांव तोड़ दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईद के बाद उन बैंक को घेरा जाएगा, जिन बैंक ने किसानों पर अत्यधिक ब्याज लगाया है।