मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर में ओवरब्रिज की मांग के समर्थन में किसानों ने करीब पांच किमी पैदल मार्च किया। किसानों ने कहा कि चीनी मिल में जाने वाले वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में पुरबालियान गांव में कार्यकर्ता और किसान एकत्र हुए। मंसूरपुर -शाहपुर मार्ग से किसान पैदल मार्च करते हुए हाईवे पर मंसूरपुर में पहुंचे। जगह-जगह किसानों का स्वागत किया गया। पहलवान ने कहा कि मंसूरपुर में शाहपुर कट पर ओवर ब्रिज का निर्माण जरूरी है। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी किसानों के बीच पहुंची और समस्या जानी। किसानों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। चेतावनी दी गई कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निकट भविष्य में आंदोलन किया जाएगा। अब्दुल्ला, सलीम, विक्की, प्रशांत, राजीव, कंवरपाल, पदम सिंह और राजीव शामिल हुए। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura