{"_id":"5f84a1908ebc3e9bf851fa0e","slug":"49-patients-found-corona-infected-in-muzaffarnagar-district-muzaffarnagar-news-mrt505835578","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
शिव चौक पर सोशल डिस्टेनस से बेपरवाह भीड।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 49 मरीज मिले कोरोना संक्रमित
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 30 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 580 जा पहुंची है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में सोमवार को कुल 2092 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त सभी को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सोमवार को जनपद में 30 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,314 हो गई है। इनमें से 4,660 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। जिले में अब कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या भी 580 रह गई है, जबकि 80 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक 81,398 लोगों के सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं, जिनमें से 76,084 निगेटिव आए हैं। वहीं, सोमवार को कुल लंबित सैंपल की संख्या 1,650 हो गई है।