{"_id":"61e078da4f368f11f805cd5e","slug":"486-more-corona-infected-found-muzaffarnagar-news-mrt5733259111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 486 मामले मिले, एक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 486 मामले मिले, एक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
486 और कोरोना संक्रमित मिले
- पांच साल से कम उम्र के सात बच्चे भी संक्रमितों में शामिल
- जिले में 3082 लोगों के लिए गए थे कोरोना की जांच के लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में रिकॉर्ड 486 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पांच साल से कम उम्र के सात बच्चे भी संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे से बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक की जो रिपोर्ट मिली है, उसमें 486 संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को 3082 लोगों की जांच कराई, जिनमें सैकड़ों रिपोर्ट लंबित है। अब तक पांच साल से कम उम्र के 28 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 15 का उपचार चल रहा है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 1624 हो गई है। पांच साल से अधिक के 479 संक्रमित केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में जागरूकता और कांटेक्ट ट्रेसिंग का अभियान चलाया।
पुलिसकर्मी और कर्मचारियों में फैला संक्रमण
आम लोगों के अलावा संक्रमण का दायरा पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों तक अधिक फैल रहा है। कांटेक्ट ट्रेसिंग में कई अधिकारी भी संक्रमित मिल चुके हैं, जिससे खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में रैंडम जांच के लिए अभियान चलाया। शहर के छह प्रमुख चौराहों पर टीमों ने पहुंचकर जांच की, जिसमें 174 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। 40 लोगों ने कोरोना संक्रमण को हरा दिया है। अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की कोरोना की जांच जिले में हो चुकी है।