{"_id":"613ba2118ebc3e494c7e0054","slug":"48-thousand-blown-from-the-account-of-senior-clerk-muzaffarnagar-news-mrt555656164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ लिपिक के बैंक खाते से 48 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ लिपिक के बैंक खाते से 48 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ लिपिक वेदप्रकाश का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने उनके बैंक खाते से 48 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित 20 दिन से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं।
विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ लिपिक वेदप्रकाश ने सिविल लाइंस थाने और साइबर हेल्प सेंटर में तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त को वे विकास भवन स्थित पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। वहां अज्ञात लोगों ने बड़ी सफाई से उन्हें बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। जब 24 अगस्त को वेदप्रकाश अपने बैंक खाते की जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें बैंक खाते से 48 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। बैंक मैनेजर ने उन्हें एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहकर टरका दिया। इसके बाद से ही पीड़ित धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कर रही है। उन्हें एटीएम बदलने वाले बदमाशों की फुटेज भी बैंक द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वरिष्ठ लिपिक ने आला अफसरों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।