फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   46 patients recovered, 19 found infected

46 मरीज हुए ठीक, 19 संक्रमित मिले

Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
46 patients recovered, 19 found infected
46 मरीज हुए ठीक, 19 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित 19 नए मरीज मिले हैं, जबकि 46 मरीज ठीक हुए हैं।
जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीज 302 रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को 1158 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा एंटीजन जांच और प्राइवेट लैब रिपोर्ट में जिले में कुल 19 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। शनिवार को 46 मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब तक 30453 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 29887 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जिले में 302 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेट हैं।
जिले में 7788 लोगों का हुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार को जनपद में 7788 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 5188 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 4870 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 318 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग में 2600 लोगों ने अपना टीकाकरण कराय ाहै।
विज्ञापन

आज पोर्टल पर पंजीकरण कराएं
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविड टीकाकरण कराने के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थी- को-विन पोर्टल, आरोग्य सेतु एप, जन सुविधा केंद्र में से किसी एक पर अपना पंजीकरण कराए। सीएमओ ने बताया कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह आशा व एएनएम के सहयोग से अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराएं। रविवार यानि आज प्रात: 10:00 बजे से कोविड टीकाकरण हेतु अपॉइंटमेंट (टीका लगने का समय, दिनांक व स्थान) अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed