फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   43 thousand youth in queues to become voters in panchayats

ग्राम पंचायतों में 43 हजार लोगों ने मत बनवाने को किया आवेदन

Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
43 thousand youth in queues to become voters in panchayats
पंचायतों में मतदाता बनने की कतार में 43 हजार युवा
विज्ञापन

देवबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, नए मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया है। तहसील विकास खंड के नागल और देवबंद में करीब 140 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से करीब 42 हजार नए मतदाताओं ने सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए युवाओं ने मतदाता बनने को बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। नागल विकास खंड में इस बार 21 हजार 400 व देवबंद में करीब 22 हजार लोगों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इस बार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रशासन के अनुसार करीब पांच हजार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि इस बार युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उत्साह के साथ भाग लिया है। ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त हो रहे हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग के अनुसार 29 दिसंबर तक नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन कर आना है और 12 दिसंबर तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed