{"_id":"5ce19ec5bdec22076357aa7f","slug":"41558290117-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत
खतौली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चीतल ग्रांड के पास बेकाबू रोड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल डाला. जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी मनोज सिंघल मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। रविवार दोपहर मनोज सिंघल अपनी पत्नी पूनम सिंघल (35) को बाइक से लेकर मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव साधुओं की नंगली महासिंह जा रहा था। नेशनल हाईवे पर भैंसी कट पर चीतल ग्रांड के पास रोड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल डाला। हादसे में बाइक सवार पूनम सिंघल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मनोज सिंघल घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज सिंघल को मेरठ के हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।