फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर लोगों को पिलाया शर्बत

श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर लोगों को पिलाया शर्बत

Mon, 13 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर लोगों को पिलाया शर्बत
श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर लोगों को पिलाया शरबत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सत्संग भवन में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस पर छबील लगाकर लोगों को मीठे ठंडे शरबत का वितरण किया गया।

रेलवे रोड पर आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षक इंजीनियर दीपक खोराना ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर के दिशा निर्देशन में विभिन्न शहरों में योग शिविर लगाए जा रहे हैं। उनके प्रयास से हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि 155 से अधिक देशों में योग साधक लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग से जीवन निरोगी बनता है इसलिए हमें योग करते रहना चाहिए। इस दौरान लोगों को सुदर्शन क्रिया समेत विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस के अवसर पर साधकों ने छबील लगाई और कढ़ी चावल का प्रसाद व ठंडा शरबत वितरित किया। पूनम अग्रवाल, पूजा बंसल, सुशील छाबड़ा, डा. कांता त्यागी, कीर्ति शर्मा, सचिन छाबड़ा, राजेश सिंघल, अंकित जैन, सौरभ बंसल, कपिल सिंघल, सुनीता, अमनदीप कौर, रेशम होरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed