{"_id":"5cc4a8e4bdec2207863a9995","slug":"41556392164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ही तैयार होंगे टेनिस खिलाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ही तैयार होंगे टेनिस खिलाडी
विज्ञापन
जिले में ही तैयार होंगे टेनिस खिलाड़ी
मुजफ्फरनगर। जिले में पहली बार लॉन टेनिस एकेडमी शुरू होने जा रही है। इसका सेंटर शारदेन स्कूल को बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच यहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। 29 अप्रैल को एकेडमी का शुभारंभ टेनिस फेनेटिक्स कमलेश शुक्ला करेंगे।
बालाजी चौक पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में टेनिस फेनेटिक्स एकेडमी के डायरेक्टर विजय वर्मा ने बताया कि टेनिस जगत में मुजफ्फरनगर का नाम पिछले कई वर्षों से बना हुआ है। इसके पीछे यहां पर आयोजित होने वाले आईटीएफ टूर्नामेंट रहे हैं। इतने बड़े आयोजन के बाद भी मुजफ्फरनगर से टेनिस खिलाड़ी नहीं निकल पाए हैं। हमारा लक्ष्य जिले से टेनिस खिलाड़ी निकालना है। शारदेन स्कूल में इस एकेडमी का शुभारंभ 29 अप्रैल को हो रहा है। विजय वर्मा ने कहा कि पहली बार लॉन टेनिस एकेडमी खोलने का मन बनाया और शारदेन स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन से इस संबंध में बात की। इसके बाद एकेडमी खुलने का रास्ता साफ हुआ। शारदेन स्कूल के दो क्ले कोर्ट पर ये एकेडमी चलायी जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में डेविस कप, एटीपी कॉमन वेल्थ गेम्स और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके टेनिस खिलाड़ी कमलेश शुक्ला उपस्थित रहेंगे। इसमें लुधियाना के प्रशांत सैनी को टेनिस कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। टेनिस एकेडमी के माध्यम से टेनिस का स्तर ऊंचा करने का काम किया जाएगा और शारदेन स्कूल में अंडर 10, अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 और ओपन केटेगिरी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बच्चों में टेनिस खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढेगी और मुजफ्फरनगर में कबडडी की भांति ही टेनिस के बड़े प्लेयर भी सामने आएंगे। प्रेस वार्ता में विजय वर्मा के अलावा टेनिस कोच प्रशान्त सैनी, अविनाश व वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी डॉ जेए तोमर मौजूद रहे।