{"_id":"5ca10526bdec22142c5cb9a8","slug":"41554056486-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया
तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। तलहेड़ी गांव में हुए गुर्जर समाज के कार्यक्रम में देश की एकता व अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान किए जाने का आह्वान किया गया।
रविवार को पनियाली मार्ग पर स्थित बरातघर में आयोजित हुए कार्यक्रम में संयोजक व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी परविंद्र सिंह ने कहा कि राजा विजय सिंह जैसे गुर्जर वीरों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। अब समाज के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह आजादी और लोकतंत्र रूपी उनकी विरासत को बचाने के लिए 11 अप्रैल को एकजुट होकर मतदान करें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त केवल वोट बटोरने वालों से सावधान रहें और ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें जो गुर्जर समाज की भलाई की बात करता हो। कार्यक्रम में मौजूद तलहेड़ी बुजुर्ग, शाहपुर, मिरगपुर, सलेमपुर, इस्माइलपुर, पाहूपुर आदि गांव के ग्रामीणों ने हाथ उठाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेंद्र पंवार, सोनू, कृष्ण पाल, डा. अजित सिंह, संदीप, नरेंद्र पंवार, राजपाल, कंवरपाल, नीटू आदि मौजूद रहे।