फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टैक्सटाइल रेंगों की ली जानकारी

टैक्सटाइल रेंगों की ली जानकारी

Fri, 15 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
टैक्सटाइल रेंगों की ली जानकारी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीएससी गृह विज्ञान तथा बीएफए के छात्र-छात्राओं की इंडस्ट्रियल विजिट गाजियाबाद स्थित नार्दन इंडिया टैक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन में कराई गई। प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने टूर को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने वहां पहुंचकर टैक्सटाइल में प्रयोग होने वाले रंगों तथा उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की। उनके साथ विभागाध्यक्ष डा. मोहिनी पंवार, गौरव शर्मा, शिया, अंकित धामा, विपाशा, कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
लर्निंग आउटकम का प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। बीआरसी बघरा पर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को लर्निंग आउटकम का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी के निर्देशन में किया गया। शिक्षकों को बताया कि किस तरह अधिगम संबंधि परिणामों को अधिक से अधिक हासिल किया जा सकता है। संदर्भ पुष्पेंद्र चौधरी ने पाठ्यवस्तु को पूर्व ज्ञान से संबंधित कर शिक्षण कराने पर बल दिया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता मनोज कुमार, मांगेराम, अली नवाज, विदुषी रानी, साधना, विनीता, प्रह्लाद, अखलाक अहमद, सुनील, लोकेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। जिले में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। पशुपालन विभाग की 38 टीमें टीकाकरण करेंगे। शुक्रवार को सीडीओ अर्चना वर्मा ने पशुपालन विभाग के बहुउद्देशीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर्षोल्लास से मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। न्यू होराइजन स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने पूजन कर किया। केजी कक्षा के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। हिरण्य कश्यप और भक्त प्रह्लाद की झांकी प्रदर्शित की गई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

वसंतोत्सव आज
मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर गांधी कॉलोनी की ओर से आज वसंतोत्सव एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शाम छह बजे कमला फार्म्स आदर्श कॉलोनी में किया जाएगा। यह जानकारी निदेशक दिलीप कुमार मिश्रा ने दी।

रविवार को होगा होली महोत्सव
मुजफ्फरनगर। श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति के तत्वावधान में 17 मार्च को होली महोत्सव मनाया जाएगा। सेवा समिति की रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, महामंत्री डॉक्टर नितिन जैन, मंजू अग्रवाल, केके सिंघल, नरेश गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, मनमोल जिंदल, शशिकांत राजवंशी आदि मौजूद रहे।

---
एसडी पब्लिक स्कूल में होगी कार्मिकों का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने 23, 24 और 25 मार्च को प्रशिक्षण के लिए स्कूल की सीनियर विंग को अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed