फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फ्लाइंग स्क्वॉड व स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीमों का गठन

फ्लाइंग स्क्वॉड व स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीमों का गठन

Wed, 13 Mar 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वॉड व स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीमों का गठन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही जनपद प्रशासन ने भी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। चुनाव पर निगरानी रखने के लिए जिले में फ्लाइंग स्क्वाड व स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीमों का गठन कर उन्हें क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है, जो 24 घंटे शिफ्टवाइज ड्यूटी करेंगी। दोनों टीमों में कैमरामैन और पुलिसकर्मी भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को राइफल क्लब में बैठक लेते हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वाड व स्टेटिक मजिस्ट्रेट टीमों का गठन कर उन्हें संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। सभी टीमों में कैमरामैन के साथ ही पुलिसकर्मी भी शामिल किए गए हैं, जो सभी चौबीसों घंटे आठ-आठ घंटे की शिफ्टवाइज ड्यूटी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों को निष्पक्षता, ईमानदारी व मेहनत के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। टीम अधिकारियों को समय से ड्यूटी पहुंचने और पूर्व में ड्यूटीरत अधिकारी को नियमानुसार रिलीव किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम अजय कुमार, एआरटीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनाव प्रभावित करने वाली वस्तुएं व गतिविधियों पर होगी नजरें
मुजफ्फरनगर। फ्लाइंग स्क्वाड और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसी सभी गतिविधियों व वस्तुओं पर नजर रखेंगी, जिनसे चुनाव प्रभावित होने का जरा भी अंदेशा होगा। इसके तहत, अवैध नकदी का आदान-प्रदान, शराब वितरण या ऐसी कोई भी संदेहास्पद वस्तुएं, जो मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए प्रयोग में लाई जा सकती हों, का पता लगाने व उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की कोई भी गतिविधि पकड़ में आने पर संबंधित टीमें तत्काल आला अफसरों को कार्रवाई से अवगत करांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed