फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ओलावृष्टि के बाद जिला शीत लहर की चपेट में

ओलावृष्टि के बाद जिला शीत लहर की चपेट में

Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि के बाद जिला शीत लहर की चपेट में
शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चार दिन पहले हुई ओलावृष्टि के बाद जिला शीतलहर की चपेट में हैं। ठंडी हवाओं से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। दिन में भी ठंड से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। बाजारों में चहल पहल काफी कम है। बाजारों में दुकानें देर से खुलती हैं और शाम होते ही जल्द ही बंद हो जाती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी और जिले में हुई ओलावृष्टि की बाद ठंड अचानक बढ़ गई है। चार दिन से जिला पूरी तरह शीतलहर ही चपेट में है। आकाश में बादल छाए हुए हैं और दिन भी हाड़ कंपा देने वाली हवा चल रही है। ठंडी हवाओं के सामने सूरज की गर्मी भी बेअसर दिखाई दे रही है। ठंड का आलम यह है कि सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं और शाम के समय जल्दी बंद हो रहे हैं। सुबह और शाम में लोग मजबूरी में ही अपना घर छोड़ रहे हैं। आम आदमी ठंड से बचने के लिए लगातार प्रयासरत है। अब हालत यह हैं कि दिन में भी अपना नियमित कार्य करना मुश्किल हो गया है। ठंड के चलने यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ट्रेनों और बसों के विलंब से चलने के कारण मुसाफिरों को आवागमन के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी है। ठंड से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। नई मंडी में हॉस्पिटल चलाने वाले डॉ सुशील राजवंशी कहते हैं कि फरवरी के महीने में ठंड से अधिक बचाव करने की आवश्यकता है। ठंड से बचाव के गरम कपड़े जरूर पहनें। साथ ही ठंड में गरम पानी पीएं, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed