{"_id":"5c40cb52bdec22739836406a","slug":"41547750226-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल देवबंद में आज लांच करेगी 4 जी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल देवबंद में आज लांच करेगी 4 जी सेवा
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी मोबाइल सेवाओं के विस्तार के क्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार 4जी मोबाइल सेवा लांच कर रही है। देवबंद में 4जी सेवा का उद्घाटन 18 जनवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार एस.पी. त्रिपाठी करेंगे।
एसडीई फोन्स शक्ति सिंह ने बताया कि 2जी व 3जी उपभोक्ताओं के सिम बदले जा रहे हैं। उपभोक्ता 2जी व 3जी सिम के बदले 4जी सिम 4जी सिम टेलीफोन एक्सचेंज से प्राप्त कर सकते हैं। नये उपभोक्ता भी बीएसएनएल की 4जी सेवा के लिए सिम ले सकते हैं। मंडल अभियंता फोन्स महेश कुमार ने बताया कि देवबंद के साथ ही गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान और सरसावा आदि क्षेत्रों में भी 4जी सेवा को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 4जी सेवा शुरू होने से बीएसएनएल उपभोक्ता हाई स्पीड डाटा का लाभ उठा सकेंगे। बीएसएनएल भले ही 4जी सेवा शुरू ने जा रही है, लेकिन जो उपभोक्ता दूसरी कंपनियों के सिम बीएसएनएल में पोर्ट करा रहे हैं वह नेटवर्क की दिक्कत होने के चलते परेशान हैं। आलम यह है कि कई-कई दिन एक्सचेंज में गड़बड़ी होने के कारण नेटवर्क नहीं मिलता है। इस परेशानी से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बीएसएनएल अपनी मोबाइल सेवाओं में सुधार करने जा रहा है। जल्द ही नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी।