{"_id":"5c40cb3fbdec22739e2a4324","slug":"41547750207-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी खाकी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड का किया रिहर्सल
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस में भले ही अभी नौ दिन शेष हो, लेकिन जनपद पुलिस ने इसे धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जनपद पुलिस को चिह्नित करते हुए उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया गया है। पुलिस लाइन स्थित मैदान में लगातार पुलिस परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। कड़ाके की ठंड में सुबह से ही रोजाना महिला व पुरुष पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस की प्रैक्टिस में लग जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की भी भीड़ रहती है।
पासपोर्ट सेवा केंद्र का प्रवर अधीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर के शिवचौक स्थित सिटी डाकघर में जल्द खुलने जा रहे पासपोर्ट सेवा केंद्र के ऑफिस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को 28 जनवरी से पहले हर हाल में ऑफिस के सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के प्रयास से 28 जनवरी को सिटी डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जाना है। सेवा केंद्र का शुभारंभ होने के बाद जनपद के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।