फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुस्लिम महिला का गैरमुस्लिम से नहीं हो सकता निकाह : उलमा

मुस्लिम महिला का गैरमुस्लिम से नहीं हो सकता निकाह : उलमा

Wed, 16 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिला का गैरमुस्लिम से नहीं हो सकता निकाह : उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। तलाकशुदा महिला का गैर मुस्लिम से शादी करने और फिर से पहले शौहर के निकाह करने के बारे में मुफ्तियों का साफ कहना है कि गैर मुस्लिम से निकाह नहीं हो सकता। यदि पहले पति ने तीन तलाक दिया है तो महिला को दूसरे मर्द से निकाह (हलाला) करना होगा। अगर एक या दो तलाक दिया है तो कुछ समय गुजारने के बाद वह पहले शौहर से निकाह कर सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुंबई निवासी मनव्वर अंसारी देवबंद पहुंचा जहां उसने कई मुफ्तियों से मुलाकात की। इस दौरान उसने मुफ्तियों को बताया कि एक तलाकशुदा मुुस्लिम महिला ने हिंदू लड़के से शादी की थी। करीब एक साल बाद वह उससे अलग हो गई। महिला का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया था। अब वो दोबारा पहले पति से निकाह करना चाहती है। क्या वो ऐसा कर सकती है?। इस मामले में मुफ्तियों ने उसे लिखित में सवाल पूछने की सलाह दी है। हालांकि इस मामले में फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि मुस्लिम महिला ने हिंदू युवक से जो शादी की है वो शादी हुई ही नहीं है। बल्कि जितने दिन वो उसके साथ रही उससे वो बड़े गुनाह में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि गैर मुस्लिम से निकाह नहीं हो सकता अगर वो इमान पर कायम है तो इसके लिए अल्लाह से तौबा करे। जहां तक पहले शौहर से निकाह करने का मसला है तो अगर पहले शौहर ने उसे तीन तलाक दिया है तो उसे दूसरे मर्द से निकाह (हलाला) करना होगा, लेकिन इसमें किसी भी तरह की मंसूबेबंदी यानि छोड़ने आदि की कोई शर्त नहीं होगी। ऐसा होगा तो यह लानत वाला अमल होगा, लेकिन एक या दो तलाक दी है तो कुछ महीने गुजारने के बाद वह पहले शौहर से निकाह कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed