फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ऋषियों के संस्कारों को धारण करें समाज

ऋषियों के संस्कारों को धारण करें समाज

Tue, 01 Jan 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
ऋषियों के संस्कारों को धारण करें समाज
ऋषियों के संस्कारों को जीवन में अपनाएं : आर्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू ने नववर्ष पर राष्ट्र कल्याण हेतु वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर प्रभु से प्रार्थना की। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषियों की संस्कृति और संस्कारों को धारण कर समाज और राष्ट्र का नवनिर्माण होगा।

ऋषभ विहार में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवास पर आयोजित यज्ञ में आहुति दी गई। वैदिक संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद के सिद्धांतों को अपना कर ही जीवन में सत्यज्ञान, आचरण और चरित्र में निखार आएगा। युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए घरों में साप्ताहिक यज्ञ अवश्य करें। महापुरुषों, शहीदों और क्रांतिकारियों के जीवन दर्शन को पढ़े। यज्ञ, योग और यज्ञोपवीत हमारी संस्कृति है। वेद मंत्र और यज्ञ आत्मा को पुण्य कर्म के लिए प्रेरित करते हैं। पर्यावरण शुद्धि में यज्ञ की महिमा को विश्व के वैज्ञानिकों ने स्वीकार किया है। श्रीराम और श्रीकृष्ण भी यज्ञ करते थे। इसका प्रमाण शास्त्रों में उल्लेखित है। मद्यपान, मांसाहार आदि के सेवन से मन और आत्मा विशुद्ध होती है। यज्ञमान का दायित्व गौरव टिकैत ने निभाया। आचार्य ने वैदिक साहित्य का वितरण किया और सभी ने संस्कारों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख अजीत उर्फ बबलू, अनुज बालियान, कमल मित्तल, अक्षय अहलावत, विनोद बालियान, चरण सिंह, सुनीता देवी, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed