फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा सरकार में विद्युत व्यवस्था चौपट: स्वरुप

भाजपा सरकार में विद्युत व्यवस्था चौपट: स्वरुप

Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में विद्युत व्यवस्था चौपट: स्वरुप
भाजपा सरकार में विद्युत व्यवस्था चौपट : स्वरूप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि भाजपा सरकार में त्योहारों पर भी बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं मिल पा रही है। दो दिन से इंडस्ट्री भी बिजली न होने के कारण बंद हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों की पोल मुख्य मार्गों पर बने गड्ढे खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा छात्र सभा जिले में पर्यावरण और मतदाता पहचान पत्र बनवाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि जिले में जो सड़क दस दिन पहले बनी वह भी बरसात में उड़ गई है। इन सड़कों पर केवल गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे पर्व पर भी सुचारु रुप से बिजली नहीं मिल पा रही है। दो दिन से इंडस्ट्री बंद हैं और बिजली नहीं है। अफसर किसी का फोन उठाने को तैयार नहीं है। डीजल के दाम इतने अधिक बढ़ा दिए हैं कि किसानों की कमर टूट जाएगी। डीजल के दाम बढ़ने के असर किराये पर भी पड़ेगा और आम उपभोक्ता तक पहुंचने वाली चीजें महंगी होगी। उन्होंने बताया कि चार सितंबर से जिले में समाजवादी छात्र जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। छात्रों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने, पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर खतौली के कांग्रेस नेता हाजी इकबाल अहमद ने सपा में शामिल होने की घोषणा की। वह खतौली में दो बार चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। इकबाल ने कहा कि प्रदेश और देश का भविष्य अखिलेश यादव हैं, इसलिए वह सपा में शामिल हो गए हैं। जिला महासचिव जिया चौधरी, श्यामलाल सैनी, गौरव जैन, नरेश विश्वकर्मा, विनय पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed