फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम पंचायत अटाली व टोड़ा का उपचुनाव

ग्राम पंचायत अटाली व टोड़ा का उपचुनाव

Wed, 29 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अटाली व टोड़ा का उपचुनाव
अटाली गांव से सुुरेश व टोड़ा से समून चुनाव जीते
विज्ञापन

बुढ़ाना। ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में ग्राम पंचायत अटाली से सुरेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद से 97 वोट अधिक लेकर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। ग्राम पंचायत टोड़ा में समून ने अपनी प्रतिद्वंद्वी महिला गुलिस्ता से 315 वोट अधिक लेकर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए।

तहसील क्षेत्र के गांव अटाली में ग्राम प्रधान रामनरेश शर्मा के निधन के कारण प्रधान पद खाली हो गया था। उपचुनाव में अटाली गांव से सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मुख्य मुुकाबला सुरेश व विनोद के बीच हुआ। गांव में कुल 1368 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में प्रत्याशी नीरज, बबलू व राज शर्मा का खाता ही नहीं खुला। प्रत्याशी रामपाल को 14, विनोद को 87, विनोद पुत्र गोपी को 575 तथा सुरेश को 672 वोट मिले। सुरेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद से 97 वोट अधिक लेकर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। इस चुनाव में 20 वोट निरस्त हो गए। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुुमार ने विजेता प्रत्याशी सुरेश को प्रमाण पत्र दिया। ग्राम पंचायत टोड़ा में प्रधान नसीम के निधन के कारण प्रधान का पद खाली हो गया था। टोड़ा गांव में चार प्रत्याशी चुनावी दंगल में कूदे थे। इस उपचुनाव में गुलिस्ता व समून के बीच मुकाबला हुआ। समून को 1662 गुलिस्ता को 1347 वोट मिले। समून ने गुलिस्ता से 315 वोट अधिक लेकर चुनाव जीता। इस चुुनाव में साईना को 14, हसीना को 6 वोट मिले। 84 वोट निरस्त हुए। चुनाव अधिकारी ने समून को प्रमाण पत्र दिया। विकास खंड कार्यालय के मीटिंग हाल में हुई मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। टोड़ा गांव में प्रधान पद पर कब्जा जमाने वाले समून मृतक पूर्व प्रधान नसीम के बड़े बेटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed