फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए सहयोग करेंगे

धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए सहयोग करेंगे

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए सहयोग करेंगे
धर्म एवं समाज की रक्षा के लिए सहयोग करेंगे
विज्ञापन

खतौली। दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वितीय इकाई की मासिक सभा एवं विचार गोष्ठी कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित अनीता जैन के निवास पर संपन्न हुई। इस सभा का शुभारंभ णमोकार महामंत्र एवं महासमिति प्रार्थना के पाठ से हुआ। इस अवसर पर धार्मिक तंबोला, भजन प्रतियोगिता व धार्मिक प्रश्न मंच के साथ स्वाध्याय कार्यक्रम किया गया।

धर्म चर्चा करते हुए संस्था की मंत्री गीता जैन ने बताया कि प्रत्येक श्रावक श्राविका को मर्यादित व्यवहार के साथ धर्म के अनुसार आचरण करना चाहिए। मंदिर परिसर एवं धार्मिक आयोजनों में मर्यादित वेशभूषा का प्रयोग करें। साधु, संतों को शिथिलाचार के लिए प्रेरित न करें। धर्म के अनुसार आचरण न करने वाले साधु संतों को उनके प्रवास में सहयोग न करें। नयन सागर (संजय) प्रकरण में धर्म की नियमावली का प्रयोग करते हुए शीघ्र निपटाया जाए। वीतरागी संत ही पूजनीय है। हमारी महिला शाखा की सभी सदस्याएं धर्म रक्षा आंदोलन में सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धर्म को उसके सिद्धांतों के अनुसार पालन करके मजबूत करना है। मानव की यह अनमोल पर्याय पाकर जीवन को अच्छे कार्यो में लगाए। इस अवसर पर करुणा, मोनिका, अलका, अर्चना, सुनीता, गीता, निर्मला, अंजू, मंजू, रीता, अंजलि, अनुपमा, सरिता जैन आदि सहित सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभा की अध्यक्षता रीता जैन ने की। सभा का समापन करते हुए जिन धर्म रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed