फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारी

अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारी

Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारी
शाहपुर में अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने नगर पंचायत ईओ व कर्मचारियों पर दुकानों में तोड़फोड़ करने व सामान फेंकने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर दिया। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े होने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर नगर पंचायत ईओ ओम गिरि कर्मचारियों व पुलिस टीम के साथ मेन बाजार में पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने बिना किसी चेतावनी के दुकानों के बाहर रखा सामान फेंकते हुए हथौड़े से तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकानदारों से बदसलूकी की गई। इससे गुस्साए व्यापारियों ने मेन बाजार बंद कर व्यापारी नेता बालेश सिंघल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि त्योहारी सीजन में बिना किसी सूचना के अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई की गई और दुकानदारों से अभद्रता की गई। व्यापारियों ने ईओ का ट्रांसफर कराए जाने की मांग की। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी धरनारत व्यापारियों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने उनके मान सम्मान में कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। वहीं, त्योहारों के बाद बैठक कर अतिक्रमण को लेकर सर्वसम्मति से कार्रवाई करने की भी बात कही। इसके बाद व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। सुनील मित्तल, उमेश मित्तल, अनिल बंसल, अनुज अग्रवाल, मुकेश बंसल, शिवम गर्ग, मदनलाल, विनोद गर्ग, अरविंद गोयल, यासीन कुरैशी, अशोक, मणिकांत मित्तल व देशराज बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed