फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिद्धू का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिद्धू का पुतला फूंका

Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिद्धू का पुतला फूंका
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू का पुतला फूंका और विरोधी में नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा नेता अनुज सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एकत्र होकर जानसठ तिराहे पर पहुंचे। भाजपाइयों ने पाक में सेना प्रमुख के गले मिलने को लेकर नवजोत सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि भारत के लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबे हुए थे, उधर नवजोत सिद्धू पाक मेें सेना प्रमुख के गले मिलकर पाक के पीएम इमरान खान की ताजपोशी में मिलकर खुशियां मना रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को करारा इसका जवाब देकर फिर से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ही सर्वाधिक सीटें हासिल करेंगी। नवजोत सिद्धू जैसे कांग्रेस के नेता इस देश का कभी भला नहीं कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जानसठ तिराहे पर ही नवजोत सिद्धू का पुतला फूंका। मौके पर पंडित सुबोध शर्मा, विभु शर्मा, आशु शर्मा, अंकुज शर्मा, अंकित पाल, रोशन, आशु, अवनीश चौहान, शुभम राणा, संजय जैन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed