{"_id":"5b4658364f1c1b97468b5e96","slug":"41531336758-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के कार्यक्रम में जिले को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के कार्यक्रम में जिले को तीसरा स्थान
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर जिले को तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश सरकार ने 21 जून को योग दिवस और 15 से 30 जून तक योग को लेकर विभिन्न कार्यक्रम दिए थे, जिन्हें जिले में अच्छे ढंग से किया गया। इसके लिए डीएम राजीव शर्मा को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
प्रदेश में तीसरा स्थान मिलने के बाद डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संपन्न सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सराहनीय रहे। योग की गतिविधियों के प्रदर्शन में समस्त जनपदवासियों सहित समस्त विभागों, संस्थाओं, शिक्षकों, स्कूली बच्चों का सराहनीय योगदान रहा। इन सभी का आभार प्रकट करता हूं, जिनकी मेहनत और लगन से जनपद को तृतीय स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि सभी नगर पंचायतों, नगरपालिकाओं के प्रत्येक वार्ड में योग के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समस्त शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा योग के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य एवं उत्कृष्ट सामूहिक योग कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां हो पाई।