फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संभलहेडा में दफनाया जाहिद का शव

संभलहेडा में दफनाया जाहिद का शव

Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
संभलहेडा में दफनाया जाहिद का शव
संभलहेड़ा में दफनाया जाहिद का शव
विज्ञापन

मीरापुर। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से युवक का शव गांव संभलहेड़ा आने पर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को अगरतला में गांव संभलहेड़ा के युवक जाहिद पुत्र घसीटा की भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर संभलहेड़ा में उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के परिजन वायुमार्ग से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने कब्जे में लेकर रविवार को तड़के करीब पांच बजे गांव पहुंचे। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जाहिद के घर पहुंचे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। रविवार को गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।

पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण जरूरी
मीरापुर। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण संतुलित रखा जा सकता है। खादर क्षेत्र के गांव मजाहिदपुर एहतमाल क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान रहडवा मदन गिरि मुख्य अतिथि रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सात जुलाई तक पूरे देश में वन महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावनाओं को देखते हुए सभी प्रजातियों के पौधो का रोपण किया जाएगा। जानसठ रेंज के इस वर्षाकाल में 98 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,23,825 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से भी कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। इस मौके पर मोहन कुमार बहुखंडी, रमेशचंद, देवेंद्र कुमार, शबाब आलम, भोपाल सिंह, लताफत, सखावत, कल्याण सिंह, पंकज कुमार, बालकराम आदि ने भी पौधे रोपित किए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया
मीरापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन मनाया। नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना की। नगर अध्यक्ष जीशान शिबली ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व की भावना के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं। इस मौके पर गययूर मेवाती, मनबस अंसारी, शमीम, डा सरताज, खुर्शीद खान, शहजाद, अनवार, अहसान, मोहसिन, अनवर, रियासत, आमिर, शौकीन, नाजिम, भुरा, मोनू, फैसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed