{"_id":"5b26aba64f1c1b315d8b5a2a","slug":"41529260966-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में महिला की आग में झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में महिला की आग में झुलसने से मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में महिला की आग में झुलसने से मौत
जानसठ। गांव मेहलकी निवासी महिला की खाना बनाते समय आग में झुलसने से सोनीपत के कस्बा कुंडली में मौत हो गई। मेहलकी निवासी सुंदर अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में जिला सोनीपत के कस्बा कुंडली में रहकर दोनों एक बिस्कुट फैक्ट्री काम कार्य करते थे।
शनिवार की सुबह सुंदर की पत्नी रीना रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय अचानक गैस का पाइप लीक होने से आग लग गई। रीना के कपड़ों ने आग पकड़ ली। वह आग में बुरी तरह से झुलस गई थी। लोगों ने उसके पति को इसकी सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई। पुलिस ने रीना के परिजनों को भी सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दुर्घटना मानते हुए पुलिस से कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। रविवार को रीना के शव को गांव महेलकी में लाया गया। गांव में शव के पहुंचते से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।