फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चेयरमैन ने बोर्ड बैठक के लिए मांगा मजिस्ट्रेट

चेयरमैन ने बोर्ड बैठक के लिए मांगा मजिस्ट्रेट

Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ने बोर्ड बैठक के लिए मांगा मजिस्ट्रेट
पालिका की बैठक के लिए मांगा मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की बैठक में हुई अराजकता के बाद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने डीएम राजीव शर्मा को पत्र लिखकर बोर्ड बैठक के लिए पर्यवेक्षक के रूप में एक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है। 12 जून को हुई बोर्ड बैठक के बाद कुछ सभासदों ने उनके कक्ष का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

पिछले दिनों बोर्ड मीटिंग पूरी तरह से सभासदों के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। बोर्ड बैठक के घटनाक्रम के बाद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने डीएम राजीव शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया कि शहर के विकास, कर्मचारियों की समस्याओं और अन्य जनहित के कार्यों के लिए करीब 36 प्रस्ताव वाले एजेंडे पर चर्चा की जानी थी, लेकिन मीटिंग शुरू होते ही कुछ सभासद जिन्हें पालिका हित, जनहित एवं शहर के विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है, वह एजेंडा पर चर्चा न करते हुए उनकी डायस पर आ गए और वाद विवाद करने लगे। लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत विकास के एजेंडे पर चर्चा करने की हंगामा प्रारंभ कर दिया। सभासद अब्दुल सत्तार चार-पांच अन्य सभासदों के साथ हंगामा करने पर उतारू रहे। महिला सभासदों की उपस्थिति में अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। सुनियोजित साजिश के तहत मीटिंग में अराजकता का माहौल पैदा किया गया। ईओ को बार-बार धमकाया गया। मुझे एजेंडे पर मत विभाजन करने का अवसर भी नहीं दिया गया। बिना मेरी अनुमति के राष्ट्रगान कराकर बैठक समाप्ति की घोषणा करा दी गई। चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि बैठक समाप्ति के उपरांत विशेष तौर पर सभासद के पति नौशाद कुरैशी ने ईओ और उनके कक्ष के बीच के दरवाजे को हमले की नीयत से तोड़ने का प्रयास किया। चेयरपर्सन ने डीएम से असुरक्षा की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई जाए और आगामी बोर्ड मीटिंग में एक मजिस्ट्रेट को पर्यवेक्षक नामित किया जाए। बाहरी लोगों को प्रतिबंधित किया जाए। उधर, सभासदों द्वारा तहरीर दिए जाने पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा कुछ भी गलत नहीं कहा गया है, बोर्ड मीटिंग की वीडियो उपलब्ध है, वो चाहती है कि वीडियो की जांच करायी जाई। इससे सच और झूठ सभी जनता के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed